भक्ति, ज्ञान , वैराग्य, अध्यात्म, धर्म, ईश्वर आराधना और सुविचारो का अनूठा संगम ।

Thursday, February 20, 2020

जन्म मिला है मानव का तो मत करना बर्बाद रे/janma mila hai manav ka to mat karna barbad re /bhakti geet

🎵 जन्म मिला है तो मत करना बर्बाद रे 🎵

लेखक: Rashtrasant Gopalrao Maharaj | Blogger: S.R Chapekar

श्री गुरूदेवाय नमः

janma mila hai manav ka to mat karna barbad re /bhakti geetक्ति गीत
जन्म मिला है मानव का तो मत करना बर्बाद रे

।। भजन।।

जन्म मिला है मानव का तो मत करना बर्बाद रे।
समय जाएगा पछतायेगा फिर आएगी याद रे।।
।।टेक।।
पहला काम है लीनता रखना फजूल बकना नाही।
बोली सरल सी हॅसमुख रहना गाल फुगाना नाही।।
कौन सुनेगा तेरा कहना क्यों करता बकवास रे।।

।। 1।।
ऊंँची रहनी चाल सरल सी नटखट से क्या काम।
बर्बादी का काम करें तो दुनिया रखती नाम।।
ऐसे चलन से भाई मेरे होता है अपराध रे।।

।।2।।
कार्य रुकेंगे समय चुकेंगे तन होवे कमजोर।
जो करना था किया ना कुछ भी हुआ यम का चोर।।
बहुत दिया था उस मालिक ने जीने की भी म्याद रे।।

।।3।।
इस माया का फंदा रे भाई राम भजन बिन नहीं कटता।
गोपाल कहे तू चाहे कर ले लिखा हुआ नहीं मिटता।।
बाबा तेरा सुंदर चोला होगा एक दिन खाद रे।।
।।4।।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages