भक्ति, ज्ञान , वैराग्य, अध्यात्म, धर्म, ईश्वर आराधना और सुविचारो का अनूठा संगम ।

Saturday, February 22, 2020

मुरली वाले तु मुरली बजाना/Murli wale tu murli bajana/भक्ति गीत

🎵 मुरली वाले तू मुरली बजाना 🎵

लेखक: राष्ट्रसंत गोपालराव महाराज | 

🖋️ संकलनकर्ता: S.R. Chapekar

।। श्री गुरूदेवाय नमः ।।

Murli wale tu murli bajana/भक्ति गीत
मुरली वाले तु मुरली बजाना 

मुरली वाले तु मुरली बजाना
( तर्ज - फिरकी वाली तु)
मुरली वाले तु मुरली बजाना, मेरे नैनों में आना।
आस घनश्याम कि, मुझे लागी वो धुन, तेरे नाम की।।


।। 1।।
गोकुल वालों ने ऐसा पुकारा, आकर रास रचाए।
उनकी कितनी प्रेम कहानी, मांग मांग कर खाए।।
बंसी बजाना, कहीं छुप जाना, दिखे बिना तरसाना।
महिमा तेरी भारी, मेरे गिरधारी, सलोने श्याम की।।

।। 2।।
देवकी से तुमने जन्म लियो है,और पुत्र यशोदा कहलाए।
पांडव के तुम भाई बनकर, गीता ज्ञान सुनाए।।
युद्ध रचाए, धर्म बचाए, पापी मार भगाए
दिनों के दीनबंधु, सुनिए कृपा सिंधु, विनती सुबह शाम की

।।3।।
आई घड़ी ऐसी कलयुग में, कोई सहारा नाही।
पातक इतना आगे बढ़ा है, यह दुनिया बौराई।।
पातक इतना आगे बढ़ा है, यह दुनिया बौराई।।
गोपाल बोले मुरली वाले, आकर लाज बचा ले।
कठिन है जीना, मोहन तेरे बिना, घड़ी है बदनाम की।।


━━━ 🙏जय श्री राम 🙏━━━



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages